The Chetak News

प्रियंका पुनः लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

प्रियंका श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी

आदित्य कुमार दीक्षित
द चेतक न्यूज

लखनऊ : समाजवादी पार्टी अपने सभी अनुसांगिक संगठनों का पुनः विस्तार करते हुए सभी संगठनों में पदाधिकारियों का मनोनयन कर रही है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अनुसांगिक संगठन लोहिया वाहिनी में प्रियंका श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।

विदित हो कि लखनऊ इंदिरानगर निवासी प्रियंका इसके पूर्व में भी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव रह चुकी हैं। प्रियंका माननीय उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ की अधिवक्ता के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रियंका पर एक बार पुनः विश्वास करते हुए उन्हें एक बार फिर लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया है।

अपने मनोनयन पर प्रियंका ने कहा कि पार्टी ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है, इसे वह कभी टूटने नहीं देंगी और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे जोश के साथ पार्टी की विजय पताका फहराकर पुनः अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली सरकार बनायी जाएगी।

प्रियंका के इस मनोनयन पर उनके सभी समर्थको ने खुशी जाहिर की है।

Exit mobile version