The Chetak News

प्रदेश सरकार ने किया 21 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, 9 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले

आदित्य कुमार दीक्षित
द चेतक न्यूज

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 21 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की है, जिसमें 9 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर के जिलाधिकारी रहे विजय किरण आनन्द को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा के अलावा कुम्भ मेला का भी प्रभारी बनाया गया है तथा कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर की डीएम नेहा शर्मा का नाम भी शामिल है, जानकारी के मुताबिक नेहा शर्मा को निदेशक, स्थानीय निकाय का कार्यभार सौंपा गया है,वहीं लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग भेजा गया है।

  1. कृष्णा करुणेश : जिलाधिकारी गोरखपुर
  2. विजय किरण आनंद : प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार
  3. अनामिका सिंह : सचिव महिला कल्याण
  4. सूर्यपाल गंगवार : जिला अधिकारी लखनऊ
  5. अभिषेक प्रकाश : सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
  6. विशाख : जिलाधिकारी कानपुर
  7. भवानी सिंह : एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
  8. अनुपम शुक्ला : विशेष सचिव ऊर्जा
  9. सीलम साईं : सीडीओ जौनपुर
  10. सेल्वा कुमारी जे : आयुक्त बरेली
  11. सौम्या अग्रवाल : जिलाधिकारी, बलिया
  12. इंद्र विक्रम सिंह : जिलाधिकारी, अलीगढ़
  13. प्रियंका निरंजन : जिलाधिकारी, बस्ती
  14. चांदनी सिंह : जिलाधिकारी, जालौन
  15. अवनीश कुमार राय : जिलाधिकारी, इटावा
  16. श्रुति सिंह : सचिव, चिकित्सा
  17. रवि रंजन : जिलाधिकारी, फिरोजाबाद
  18. नेहा शर्मा : निदेशक, स्थानीय निकाय
  19. शकुंतला गौतम : श्रम आयुक्त, कानपुर
  20. आर रमेश कुमार : प्रमुख सचिव, रेशम
  21. राकेश कुमार सिंह द्वितीय : उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार
Exit mobile version