The Chetak News

वाल्मीकि जयंती पर सुन्दरकाण्ड का हुआ आयोजन, सफाई सेवक हुए सम्मानित

आदित्य कुमार दीक्षित
द चेतक न्यूज

पडरौना, कुशीनगर : रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका परिषद पडरौना के जलकल भवन में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय दुबे द्वारा मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल की अध्यक्षता में परिसर स्थित हनुमान मंदिर में श्री वाल्मीकि रामायण का पाठ, साथ ही सुन्दरकाण्ड व भजन कीर्तन का भी भव्य आयोजन कराया गया। तदोपरांत नपा के सफाई सेवकों को माल्यार्पण कर तथा वस्त्रादि भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि श्री दुबे ने अपने सम्बोधन में बताया कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम को आमजन के घरों तक पहुंचाने का काम किया था साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने वाल्मीकि समुदाय के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। नगरपालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि भगवान वाल्मीकि ने यह संदेश दिया है कि किस प्रकार सत्य के मार्ग पर चलने के दृढ़संकल्प के साथ व्यक्ति पतन से उत्थान की ओर बढ़ चलता है। उन्होंने बताया कि सफाई सेवक समाज की रीढ़ के समान है जिन्होंने राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान वहाँ उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से एसडीएम महातम सिंह तहसीलदार दीपक गुप्ता नायब तहसीलदार अभिषेक पूर्व जिला महामंत्री मार्कण्डेय शाही चंद्रप्रकाश यादव रामानुज मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, ईओ सन्तराम सरोज, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता अविनाश कर निरीक्षक रवि सिंह, संतोष चौहान, गौतम गुप्ता , धर्मेन्द्र मधेसिया ,प्रमोद यादव ,अजय शर्मा, आलोक कुमार विश्वकर्मा, श्याम साहा, बृजेश शर्मा, अमित तिवारी सुशील तिवारी, महेंद्र चौधरी अशोक गुप्ता भगत यादव, सतेन्द्र यादव, भोला शाहा, मंथन सिंह के अलावा सम्मानित होने वाले सफाई सेवक गंगा देवी शनिचरी देवी रानी देवी शोभा देवी अवधेश रामबेलाश दुखी लालबाबु दुर्गेश संतोष सुरेश अशोक सहित नपाकर्मी व आमजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version