The Chetak News

कल कुशीनगर आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य वृहस्पतिवार को कुशीनगर आएंगे, वह यहां अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से जाकर देवरिया के पथरदेवा में आयोजित कृषि मेला में शिरकत करेंगे।

उपमुख्यमंत्री का आगमन गुरुवार को दिन में 12:30 बजे कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। जहां से वह सड़क मार्ग से पथरदेवा में उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री माननीय मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा आयोजित किसान मेला में भाग लेंगे तथा पुनः 4:10 बजे कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

Exit mobile version