The Chetak News

यूपी माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बने विजय कुमार शास्त्री ‘जय बाबा’

द चेतक न्यूज

कुशीनगर : शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति की कुशीनगर इकाई का पुनर्गठन जिले के बतरडेरा में स्थित श्रीराम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक (MLC) ध्रुव कुमार त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर रविंद्र सिंह उपस्थित रहे। संगठन की कुशीनगर इकाई का पुनर्गठन कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति कृष्ण मोहन शुक्ला की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से एक बार पुनः विजय कुमार शास्त्री उर्फ जय बाबा को उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति का जिलाध्यक्ष तथा गोदेनाथ तिवारी को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश सचिव अवधेश तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम में क्रमशः पंकज पाण्डेय उप मंत्री तथा
नंदकिशोर मिश्र को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। संगठन में निर्वाचित नए पदाधिकारियों को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और शिक्षक हित में सराहनीय कार्य करने के लिये शुभकामनायें दी। इस दौरान मुख्य रूप से शिवजी त्रिपाठी, प्रबंधक रुद्र प्रताप यादव, ओपी सिंह, अनिल द्विवेदी, रामवृक्ष प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version