The Chetak News

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की दी गयी श्रद्धांजलि

कुशीनगर : नगरपालिका के साहबगंज दक्षिणी स्थित श्री राधाकृष्ण मन्दिर प्रांगण में आज नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में श्री जायसवाल ने बताया की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानव दर्शन, राष्ट्रवाद, आंतरिक लोकतंत्र व स्वदेशी जागरण की परिकल्पना देने वाले पण्डित जी ने भाजपा की जड़ों को सींचा है। आज उनके द्वारा लगाए गये पौधे ने 12 करोड़ कार्यकर्ताओं से युक्त भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी होने का गौरव हासिल किया है। वर्तमान युग में पीएम मोदी और सीएम योगी को पण्डित उपाध्याय का नवरूप बताते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों राष्ट्रसन्तों के भाजपा रूपी विशाल वृक्ष का पूरे देश मे विस्तार कर अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने में महती भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से शैलेंद्र त्रिपाठी, अभय मिश्रा, अजय जायसवाल, सुरेश गुप्ता, सुगंध सिंह, नवीन अग्रवाल, गोपी वर्मा, छोटू शाह, जगदम्बा अग्रवाल, हरिंदर शाह, नवेंदु गिरी, धीरज जायसवाल, अरविन्द शाह, संतोष वर्मा, मनीष पाठक, पंकज शर्मा, दिनेश गुप्ता, कैलाश शाह, राजेश जायसवाल, मनीष शर्मा, गोरख मद्धेशिया, बबलू शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version