The Chetak News

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

कुशीनगर : आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर कुशीनगर जनपद के पडरौना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलेलहा में सन्त रविदास मंदिर प्रांगण में स्थित डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर भाजपा कठकुया मंडल अध्यक्ष बिपिन बिहारी मिश्रा ने कहा की बाबासाहेब अंबेडकर एक विद्वान, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया था। आज उनकी जयंती के दिन सभी को उनके द्वारा की गए कार्यो को याद कर अपने जीवन मे उसका अनुसरण करना चाहिए।

इस मौके पर प्रमुख रूप से, मंडल महामंत्री अनुसूचित मोर्चा छोटू भारती, जिला महासचिव कोटेदार संघ नीरज सुभाष मिश्र, बूथ अध्यक्ष अनिल मिश्र, बूथ अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, भरत चौधरी, गंगेश विष्वकर्मा, मुकेश मोदनवाल, बबलू, असर्फी, बृंदा प्रजापति,आदि उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version