The Chetak News

कुशीनगर में सकुशल सम्पन्न हुआ लोकसभा के अंतिम सातवें चरण का मतदान

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतिम सातवें चरण का मतदान कुशीनगर में सकुशल 1 जून शनिवार को सम्पन्न हो गया, कुशीनगर में शाम 6 बजे तक 57.04 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। 

द चेतक न्यूज

कुशीनगर : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शनिवार 1 जून को कुशीनगर में सकुशल सम्पन्न हो गया। जिले में शाम छह बजे तक 57.04 फीसदी मतदान का आकंड़ा दर्ज किया गया। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान सांसद रहे विजय दुबे को लगातार दुसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीधी और कड़ी टक्कर गठबंधन प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह सैंथवार से है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोकसभा कुशीनगर क्षेत्र में शनिवार को सुबह सात बजे से 2633 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान शाम को 6 बजे तक चला, इसमें कुल 57.4 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें पुरुष-महिला के साथ थर्ड जेंडर शामिल हैं। विधानसभा वार पड़े मतों पर नजर दौडायें तो खड्डा विधानसभा में सर्वाधिक 60.18 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट दिया है, हाटा विधानसभा में 56.36 फीसदी कुशीनगर विधानसभा में 55.45 पडरौना विधानसभा में 57.52 प्रतिशत व रामकोला विधानसभा में 55.93 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

कुशीनगर से 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें भाजपा से विजय कुमार दूबे, गठबंधन से सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह सैंथवार, बसपा से शुभनारायण चौहान, राष्ट्रीय शोषित पार्टी से स्वामी प्रसाद मौर्य, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से वेद प्रकाश मिश्रा, भारतीय लोकनायक पार्टी से सुनील शुक्ला, आजाद अधिकार सेना पार्टी से हरिकेश, निर्दल से अमिय उपाध्याय, निर्दल से रामचंद्र सिंह शामिल है।

जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने विजय को दोहराया

गौरतलब है कि कुशीनगर लोकसभा सीट पर जीत की हैटट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने वर्तमान सांसद विजय कुमार दूबे को लगातार दुसरी बार प्रत्याशी बनाया है। विजय दूबे से पहले वर्ष 2014 में राजेश पांडेय यहां से भाजपा के सांसद बने थे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जातिगत समीकरण साधते हुए सैंथवार अजय प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। कुशीनगर क्षेत्र कुर्मी-सैंथवार बाहुल्य माना जाता है। यहां कुर्मी – सैथवार समाज की बाहुल्यता को देखते हुए सपा ने गठबंधन से अजय प्रताप सिंह सैंथवार को प्रत्याशी बनाकर भाजपा को घेरने की कोशिश की है। भाजपा ने इसकी काट के लिए राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह को आगे किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आरपीएन सिंह कुर्मी – सैंथवार बिरादरी को भाजपा के पाले में करने में कितना सफल होते है।

Exit mobile version