The Chetak News

माँ दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रामेश्वर कुशवाहा पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की मांग

भाजपा नेता सूर्यप्रकाश शुक्ल चिंटू की तहरीर पर हुई कार्यवाही, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय तथा पिछड़ा मोर्चा महामंत्री सुशील शर्मा ने भी तहरीर सौंपकर की गिरफ्तारी की मांग

द चेतक न्यूज

कुशीनगर : सोशल मीडिया पर जगत जननी माँ दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पोस्ट को शेयर करने वाले राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा के खिलाफ पडरौना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही भाजपा नेता सूर्य प्रकाश उर्फ चिन्टू शुक्ला के तहरीर पर की है।
बतादे कि सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर विकास मौर्या नामक व्यक्ति ने नवरात्र के पावन पर्व पर माँ दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट किया है, जिसे राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष व नाहर छपरा निवासी रामेश्वर कुशवाहा द्वारा हिन्दू समाज को आहत पहुचाने की गरज से शेयर किया गया, जिसको लेकर हिन्दू समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है। रामेश्वर कुशवाहा द्वारा पोस्ट शेयर करने के बाद भाजपा नेता सूर्य प्रकाश उर्फ चिन्टू शुक्ला ने कोतवाली पुलिस को रामेश्वर कुशवाहा के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की। उन्होंने अपने तहरीर मे कहा है कि हिन्दू जनमानस के धार्मिक भावना को आहत पहुचाने के उद्देश्य से रामेश्वर कुशवाहा ने माँ दुर्गा पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी को शेयर किया। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामेश्वर कुशवाहा के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 67 (ए), भारतीय न्याय संहिता के तहत धारा 299 दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। यहा बताना जरूरी है कि माँ जगत जननी माँ दुर्गा पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिन्दू समाज खासे नाराज है। यही वजह है कि जनपद के अलग अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आक्रोशित हिन्दू जनमानस रामेश्वर कुशवाहा के खिलाफ तहरीर देने की बात कह रहा है। इसी कडी मे भाजपा नेता सुशील शर्मा ने भी पडरौना कोतवाली पुलिस के तहरीर देकर रामेश्वर कुशवाहा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय ने भी रामेश्वर कुशवाहा की गिरफ्तारी की मांग की है।

Exit mobile version