
आदित्य कुमार दीक्षित
द चेतक न्यूज
कुशीनगर : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा देवरिया जिले के पथरदेवा में तीन दिवसीय आयोजित कृषि मेला में सम्मिलित होने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर पर आगमन हुआ और वहां से सड़क मार्ग से पथरदेवा तक उनसे मिलने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इकट्ठी हो गई थी।
इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन पर जब स्थानीय व्यवस्थापको ने पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जेपी शाही, पूर्व विधायक सुरेंद्र शुक्ला के पुत्र एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, भाजपा के मीडिया प्रभारी विश्व रंजन कुमार आनंद, एवं महामंत्री को भी प्रवेश से वंचित कर दिया तो पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट गया, इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शाही ने मौके पर ही धरने पर बैठने की चेतावनी दे डाली और कुँवहः भाजपा के के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अधिकारियों के लिए भद्दी-भद्दी गालियों का भी धड़ल्ले से प्रयोग किया। इस प्रकार कुशीनगर में उप मुख्यमंत्री का आगमन भारतीय जनता पार्टी के आंतरिक मतभेदों को भी उजागर कर गया। अब बड़ा प्रश्न यह उठता है कि आखिर पूर्व जिलाध्यक्ष को किन कारणों से पास जारी नहीं हुआ और वे उपमुख्यमंत्री से क्यों नहीं मिल सके?