
द चेतक न्यूज
कुशीनगर : भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का जन्मदिन शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। भाजपा सुकरौली मण्डल अध्यक्ष कान्हा श्रीवास्तव के नेतृत्त्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह द्वारा सुकरौली में केक काटकर क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गयी तथा साथ ही उपस्थित जनमानस में प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से जय किशन यादव, अमन तिवारी, दिनेश कुमार सिंह, अभय सिंह, कृष्णा जायसवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, दीपक मौर्या, अंबेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।