
द चेतक न्यूज
कुशीनगर : शनिवार को जिले के बतरडेरा में स्थित श्री राम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतडेरा में माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के जनपद इकाई कुशीनगर का निर्वाचन, पुनर्गठन संस्कृत शिक्षकों का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश सचिव अवधेश तिवारी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री उर्फ़ जय बाबा, गोदेनाथ तिवारी महामंत्री, पंकज पाण्डेय उप मंत्री, नंदकिशोर मिश्र कोषाध्यक्ष सहित शिवजी त्रिपाठी, प्रबंधक रुद्र प्रताप यादव, ओपी सिंह, अनिल द्विवेदी, रामवृक्ष प्रसाद, शिवप्रताप द्विवेदी, कुंदन पति त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, रामप्रकाश यादवज विनोद यादव, अच्युतानंद मिश्रा, महेंद्र पति त्रिपाठी, राजेंद्र शुक्ला, श्रीकृष्णानंद त्रिपाठी, डॉक्टर गोपाल पांडेय, नंदकिशोर यादव, विनय तिवारी, विकास सिंह, लड्डू जायसवाल अन्य लोग उपस्थित रहे l