
उत्तर प्रदेश से नाराज होकर घर से निकले किशोर को पुलिस ने चाइल्ड केयर को सौंपा
The Chetak News
कुशीनगर : घर से नाराज होकर निकले उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रविंद्रनगर धुस थानाक्षेत्र अंतर्गत रामपुर मटिहनिया निवासी एक मासूम को बिहार प्रदेश के गोपालगंज जिले के उचकागांव पुलिस ने बरामद कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार प्रदेश के गोपालगंज जिले के उचकागांव पुलिस बुधवार के दिन संध्या गश्ती पर निकली हुई थी, इसी दौरान नरकटिया नहर के समीप एक 10 वर्षीय एक रोता बिलखता किशोर को देखकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तथा किशोर को अपने साथ थाने पर लाई। जिसे गुरुवार के दिन थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के देखरेख में किशोर को गोपालगंज चाइल्ड केयर को सौंप दिया गया। बरामद किशोर की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामपुर मटिहिनिया निवासी प्रदीप खरवार के 10 वर्षीय बेटे विकास खरवार के रूप में की गई है। पूछताछ में किशोर ने बताया कि छह दिन पहले उसके पिता ने उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह अपने घर से निकाल गया तथा पडरौना रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर हथुआ जंक्शन चला आया था, जिसके बाद वह पिछले पांच दिनों से इधर उधर भटक रहा था। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि किशोर के बरामदगी की सूचना कुशीनगर पुलिस को दी गई है, चाइल्ड केयर के माध्यम से छात्र को किशोर को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

