अक्षय तृतीया के दिन धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
द चेतक न्यूज
पडरौना, कुशीनगर : अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के द्वारा जिले के पडरौना नगर में अक्षय तृतीया के दिन शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम संगठन के जिलाध्यक्ष पण्डित राजेश पांडेय के नेतृत्त्व में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों ने भाग लिया।
बताते चलें कि भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है, इस बार भी इसके लिए ब्राह्मण समाज द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं, इस बार युवा सदस्यों को भी आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कार्यक्रम के पूर्व नगर के सुभाष चौक पर स्थित भगवान परशुराम जी के मूर्ति पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ पद्माकर कुमार द्विवेदी ने माल्यार्पण किया। ततपश्चात नगर ॐ साईं मैरेज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप जलाकर पूजन अर्चन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० पद्माकर कुमार द्विवेदी ने अपने सम्बोधन के दौरान समाज के एकता व सामाजिक उत्थान पर जोर देते हुए सभी विप्र बन्धुओं से अपील किया कि समाज के अंदर पठन पाठन व हर तरह से हम सभी को सहयोग कर जो प्रताड़ित हो उसे मजबूती देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता पं० विनोद तिवारी ने कहा कि हम समाज के लिये किसी भी हद तक जाकर कार्य करने में विश्वास रखते हैं, हम दधीचि भी हैं, मंगल पाण्डेय भी है और चंद्रशेखर आज़ाद तिवारी भी। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव संतोष तिवारी, गोरखपुर जिलाध्यक्ष नितेश पाण्डेय, देवरिया जिलाध्यक्ष सुधांशु तिवारी, सिवान जिलाध्यक्ष मंटू दुबे, सिवान जिला महासचिव रितेश उपाध्याय, बिहार प्रदेश महासचिव जय प्रकाश पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशीनगर जिलाध्यक्ष पं० राजेश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजनकर्ता व अध्यक्ष राजेश पांडेय ने आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे, उन्होंने इस धरती को कई बार आतताइयों से मुक्त किया, उन्होंने संघे शक्ति कलयुगे की बात करते हुए ब्राह्मण समाज को संगठित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कवि व शिक्षक अनूप मिश्र ने किया।
इस दौरान जिला सचिव अजय मिश्रा, जिला सचिव महेश चौबे, जिला सचिव भीम दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, प्रद्युमन पाण्डेय, प्रिंस मिश्रा, संदीप मिश्रा, आदर्श रोशन दीक्षित, आदर्श दीक्षित राज, छोटु मिश्रा, दीपक मिश्रा, संजीव मिश्र, सुबोध मिश्र, सुमित, सत्यम मिश्र, सत्यम पाठक, आकाश पांडेय , आलोक चौबे, आनन्द मिश्र, प्रिंस मिश्र, ऋषिकेश मिश्र, अमरदीप शुक्ल, वेद प्रकाश पांडेय, बीएन पांडेय, प्रभाकर पांडेय, सर्वेश तिवारी, सुनील दीक्षित ग्राम प्रधान, टीएन मिश्र, बृजेश पाण्डेय, राजन, गंगाधर मिश्र, शम्भू राय, पिंटू राय, एडवोकेट बीके पांडेय, प्रद्युम्न पांडेय, आशुतोष उपाध्याय, रितिक शुक्ला, धनन्जय पाण्डेय, भीम दुबे, गिरिजेश उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।