महिलाओं के सम्मान और समाज में योगदान का दिन है अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
द चेतक न्यूज
कुशीनगर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक वैश्विक समारोह है जो दुनिया भर में विभिन्न क्षेत्रों और विषयों में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का सम्मान करने के लिए 8 मार्च को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह दिन एक उत्सव की भावना के साथ दुनिया भर में मनाया जाता है, महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से मनाया जाता है, इस समय महिलाएं जमीन से लेकर आसमान तक सफल हैं और समाज में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं, उक्त बातें भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने कहीं, वह शनिवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि अध्यापक अमित जायसवाल के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के विषय में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
कार्यक्रम में द मास्टरमाइंड क्लासेस के प्रबंधक द्वारा बच्चियों के शिक्षा की तरफ झुकाव करने हेतु अनेकों प्रकार के ऐसे उदाहरण दिए गए, जिसे महिलाएं अपने जीवन में उन महिलाओं से प्रेरित होकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं। कार्यक्रम का संचालन परितोष दुबे ने किया। इस दौरान प्रियंका यादव, अनन्या सिंह, निकिता सिंह, रोशनी भारती, ललिता यादव, नेहा, अनीता, डॉक्टर साहिबा खातून सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।