द चेतक न्यूज
कुशीनगर : संस्कारों के कारण आज विश्व भर में सनातन की पताका शान से लहरा रही है, जनकल्याण और परोपकार की भावना से ओतप्रोत ब्राह्मणों ने सदैव राष्ट्र हित में कार्य किया है। जब कभी सर्वसमाज को आवश्यकता पड़ी, तब ब्राह्मणों ने अग्रणी भूमिका निभाई। चाणक्य, कौटिल्य, आर्यभट्ट, ऋषि दधीचि का योगदान अतुलनीय है। राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में इन महापुरुषों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उक्त बातें भाजपा नेता, मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर पडरौना नगर के सुभाष चौक पर स्थित भगवान परशुराम जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा।
भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि नए भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में ब्राह्मणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना पूरा करने में भी ब्राह्मणों की उल्लेखनीय भूमिका रहेगी, सर्वसमाज के उत्थान के लिए ब्राह्मणों ने सदैव आगे बढ़ कर कार्य किया है। इस दौरान अनिल पाण्डेय, दीपू पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, परितोष दुबे, अंकुर तिवारी, सुमित चौबे, अमन मिश्रा, सत्यम पाठक, नमन तिवारी, दीपकर पांडेय, आदर्श मिश्रा, सचिन सिंह, अनिल कुशवाहा, जितेंद्र राव, शुभम पाठक, विनय गौंड, विवेक गौंड, जितेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।