द चेतक न्यूज
कुशीनगर : जिले के निवासी और सूबे में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह वृहस्पतिवार को संयुक्त जिला अस्पताल/स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पँहुचे थे, मौका था 29 जून को उनके जन्मदिन का, इस दौरान राज्यमंत्री ने मरीजों और उनके तीमारदारों में फल वितरित किया और अपने जन्मदिवस पर उनका आशीर्वाद लिया। अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों ने इस दौरान राज्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। आस दौरान राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जनकल्याण से जोड़ना निःसंदेह एक सराहनीय पहल है, जो समाज में सेवा, सहयोग और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करती है। मैं अपने जीवन में आप सभी अद्भुत लोगों के साथ इस यात्रा पर होने के लिए आपसभी का बहुत आभारी हूँ।
इस दौरान मुख्य रुप से राज्यमंत्री श्री सिंह की पत्नी शशिप्रभा सिंह, उनके पुत्र भाजपा नेता मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू, इंजीनियर निरंजन सिंह, नीतीश सिंह शुभम, पुत्री अंजली सिंह, दामाद ई अनुराग सिंह सहित भाजपा नेता राजन सिंह, सुरेंद्र प्रताप शाही, संध्या शाही, एक्स आर्मी अजीत शुक्ला, सुमित चौबे, सचिन सिंह, सत्या यादव, जितेंद्र कुमार, विवेक गौड़, विकास यादव, धनंजय सिंह विशेन, सीपीएन सिंह, अखिलानंद शुक्ला, अमन तिवारी मौजूद रहे।