
“शशिकांत मिश्रा” : भारत गुड़ का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला देश है। भारत में गुड़ का सेवन बहुत पहले से होता आया है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में घर पर आए मेहमानों के लिए गुड़ व पानी दिया जाता था जो आज भी प्रचलित है भारत की एक बहुत बड़ी आबादी गुड़ का सेवन करती है लगभग हर घरों में गुड़ मिल जाएगा क्योकि चीनी की तुलना में गुड़ का सेवन अधिक गुणकारी है। यही वजह है कि लोग अपने घरों में गुड़ रखना ज्यादा पसंद करते है।
गुड़ है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
गुड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है इसके अनेको फायदे है।
• गुड़ चीनी का एक बेहतर और स्वस्थ विकल्प भी।
• गुड़ का सेवन हमारी पाचन क्रिया को तेज करता है, और साथ ही साथ उसे मजबूत भी करता है।
• गुड़ अपने आप में खनिज, प्रोटीन और विटामिन से समृद्ध एक पोषक आहार है।
• गुड़ से हमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, पोटैशियम, फैट, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी प्राप्त होता है।
• गुड़ से हमें आयरन, विटामिन-बी, कैल्शियम, कॉपर और जिंक भी मिलता है।
• चीनी की तुलना में गुड़ का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अधिक गुणकारी है।
• अगर कैलोरी की बात करें तो चीनी और गुड़ दोनों से ही हमें समान मात्रा में कैलोरी प्राप्त होती है।
आयुर्वेद में गुड़ का है महत्वपूर्ण स्थान।
आयुर्वेद में भी गुड़ को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया गया है।
• आयुर्वेद में गुड़ को अत्यंत गुणवान, आयु को बढ़ाने वाला और शरीर को निरोग तथा यौवण को स्थिर रखने वाला कहा गया है।
• भोजन के बाद गुड़ का सेवन पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है।
• गुड़ के सेवन से पाचन में सुधार होता है, और अम्लता, सूजन एवं गैस जैसी समस्याओं दूर होती हैं।
• गुड़ के भीतर आयरन की संतुलित मात्रा होती है, जो गर्भवती महिलाओं, एनीमिया और कम हीमोग्लोबिन वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन आहार हो सकता है।
• आमतौर पर ठंड के मौसम में गुड़ का सेवन अधिक किया जाता है,
• क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, और यह हमारे शरीर को गर्म भी रखता है, जिससे शरीर के रक्त संचार में तेजी आती है।
• गुड़ खून को पतला भी करता है, जिससे उसमें थक्के बनने की सम्भावना बहुत कम हो जाती है।
• गुड़ से काफी मात्रा में हमें सेलेनियम, जिंक और सूक्ष्म पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।
• गुड़ का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
गुड़ का सेवन इन बीमारियों में है लाभदायक।
कोल्हापुर स्थित क्षेत्रीय गन्ना और गुड़ अनुसंधान संस्थान के प्रोफेसर विलास सालवे गुड़ के बहुत से लाभ गिनाते है।
प्रोफेसर विलास सालवे के अनुसार
• गुड़ जितना पुराना होता है, वह उतना ही स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है,
• जो गुड़ जितना पुराना होता है उसमें उतने ही ज्यादा औषधीय गुण विद्यमान होते हैं।
• गुड़ हमारे खून को शुद्ध करता है। यह बवासीर, गठिया और पित्त के विकारों को रोकने और कम करने में सहायक होता है।
• गुड़ का अदरक के साथ सेवन करने पर कफ यानी बलगम जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
• हरड़ के साथ गुड़ का सेवन करने पर वह पित्त का नाश करता है।
• अगर सोंठ के साथ गुड़ का सेवन किया जाए, तो यह वात-दोष संबंधी बीमारियों को दूर करता है।
• गुड़ के साथ चने का प्रयोग करने से शरीर मजबूत होता है।
• दूध,हल्दी व गुड़ को एकसाथ मिलाकर पीने से विशेष लाभ मिलता है।
• गुड़ शरीर को फिट रखने में भी सहायक होता है।
विश्व के 25 देश करते है गुड़ का उत्पादन
गुड़ का उत्पादन विश्व के लगभग 25 देशों में बड़े पैमाने पर होता है। विश्व के कुल गुड़ उत्पादन का लगभग 70 प्रतिशत अकेले भारत मे होता है यही कारण है की गुड़ का उत्पादन करने वाले देशों की सूची में भारत शीर्ष पर है।
सबसे ज्यादा गुड़ का उत्पादन करने वाला देश है भारत
अगर भारत की बात करे तो हर वर्ष औसतन 60 से 80 लाख टन गुड़ का उत्पादन करता है। देश में कुल गन्ना उत्पादन का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुड़ और खाण्डसारी उद्योगों में उपयोग होता है,जिससे करीब 25 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
पूरे देश का 80 से 90 प्रतिशत गुड़ का उत्पादन उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश द्वारा किया जाता है।
ऐसे किया जाता है गुड़ का उत्पादन

गुड़ बनाने की तो अनेक तरीके है लेकिन भारत में गुड़ को बनाने के लिए गन्ने के रस को बड़े-बड़े बर्तनों में उबालकर उसे ठंडा करके बनाया जाता है। लेकिन, देश के कई अन्य हिस्सों में इसे फलों के जूस जैसे अनार और पेड़ के रस जैसे ताड़ी से भी बनाया जाता है।
गुड़ में पोषक तत्वो की मात्रा.?
कोल्हापुर स्थित क्षेत्रीय गन्ना और गुड़ अनुसंधान संस्थान के प्रोफेसर विलास सालवे के अनुसार
• गुड़ में 10 से 15 प्रतिशत ग्लूकोज, • 60 से 85 प्रतिशत शर्करा,
• 0.25 प्रतिशत प्रोटीन,
• 0.40 कैल्शियम,
• 383 कैलोरी ऊर्जा के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। जबकि, चीनी में हमे 99.5 प्रतिशत शर्करा और 398 कैलोरी ऊर्जा मिलती है
गुड़ अपने आप में खनिज, प्रोटीन और विटामिन से समृद्ध एक पोषक आहार होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे स्वस्थ आहार के लिए आवश्यक बनाते हैं। गुड़ कितना लाभकारी है इसके फायदों के बारे बहुत कम लोग ही जानते हैं। अगर नियमित रूप से गुड़ का सेवन किया जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है, गुड़ के सेवन से हमारी छोटी-बड़ी हर तरह की समस्याओं का समाधान हो सकता है।