Author: Aditya Kumar Dixit

उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा साहा व छात्रनेता विमलेश मल्ल की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का होता है आयोजन द चेतक न्यूज़ आदित्य कुमार दीक्षित पडरौना, कुशीनगर : जिले के पडरौना शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा साहा व छात्रनेता विमलेश मल्ल की स्मृति 18वें वर्ष क्वालिटी टीवीएस कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार से होगा, प्रतियोगिता का समापन 28 दिसंबर को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा, इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टीमों के चयन की प्रक्रिया एक सप्ताह पहले ही पूरी कर ली…

Read More

सड़क दुर्घटना में घायल अमरेश का परिवार गरीबी के दंश से ग्रसित है, परिवार का चिराग बचाने के लिए आपसभी के मदद की आवश्यकता है द चेतक न्यूज़ पडरौना, ​कुशीनगर : कुछ दिनों पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए जिले के पडरौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चितहाँ निवासी अमरेश मिश्रा गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं तो गरीबी के साये में जी रहा उनका परिवार किसी ऐसे फरिश्ते का इंतजार कर रहा है, जो उसका इलाज कराकर अमरेश को एक नई जिंदगी की सौगात दे सके। बेहद गरीब परिवार…

Read More

सदन में गूंजी पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग — राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह की मजबूत पहल से भोजपुरिया समाज में खुशी की लहर द चेतक न्यूज कुशीनगर : पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना को लेकर राज्यसभा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली आवाज उठी है, पूर्व गृह राज्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने सदन में जोरदार तरीके से यह मांग रखी, जिससे पूरे भोजपुरिया समाज में अपार खुशी और उत्साह देखने को मिला। गत माह विश्व भोजपुरी सम्मेलन के कुशीनगर जिला अध्यक्ष आर.के. भट्ट बावरा और प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में…

Read More

द चेतक न्यूज कुशीनगर : रामनगरी श्री अयोध्याधाम के ऐतिहासिक दीपोत्सव से प्रेरणा लेकर नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने छह वर्ष पूर्व एक ऐसा संकल्प लिया था, जिसने आज पूरे नगर की एक पहचान बना दी है। पडरौना नगरपालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर के मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर में नवनिर्मित छठ घाट पर दीपोत्सव मनाने की परंपरा की शुरुआत की थी। अब यह आयोजन अपने छठे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस बार इसे और अधिक भव्यता एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित कराया गया है। 31000 दीपों से…

Read More

द चेतक न्यूज कुशीनगर : एक पत्रकार जीवन भर अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों की समस्याओं को समाज के सामने लाने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करता रहता है, लेकिन जब वही पत्रकार किसी मुसीबत में होता है या उसके परिजनों पर कोई आफत आती है तो उनकी मदद के लिए कोई खड़ा नहीं होता, लेकिन जिले के एक युवा समाजसेवी नीरज सिंह बिट्टू ने एक स्व पत्रकार के परिजनों की मदद करके एक मिसाल कायम की है। जिले के एक पत्रकार के असामयिक निधन से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। स्व गिरी की…

Read More

आरटीआई कार्यकर्ता शशिकांत मिश्रा द्वारा मांगी गई सूचना से हुआ बड़ा खुलासा कुशीनगर जिले के 6 थानों ने नहीं उपलब्ध कराई गुमशुदगी से सम्बंधित जानकारी द चेतक न्यूज कुशीनगर : जिले में एक समाजसेवी द्वारा पुलिस विभाग से लापता बच्चों व महिलाओं से सम्बंधित मांगे गए आंकड़ों से एक चौंकाने वाली बात सामने आयी है। दिए गए आंकड़ों के अनुसार पुलिस विभाग ने यह स्वीकार किया है कि जिले में दर्ज हुए बच्चों के गुमशुदगी के 2125 मामलों में से 124 बच्चों की बरामदगी अभी नहीं हो पायी है, हालांकि इसमें अभी जिले के कोतवाली पडरौना, जटहाँ बाजार, कुबेरस्थान, रविंद्रनगर…

Read More

हत्यारों ने उत्कर्ष का पैर काटने की कोशिश की, आंख फोड़ी, कान काटा, पुलिस के आने तक युवक का गला दबाकर बैठे रहे। द चेतक न्यूज कुशीनगर : जिले के कुबेरस्थान थानाक्षेत्र का गांव सेमरा हरदो शुक्रवार की रात हुई एक युवक की नृशंस हत्या से दहल उठा, युवक की हत्या इतनी नृशंस तरीके से हुई थी कि जिसने भी सुना वो कांप उठा, हत्यारों ने युवक का कान काटकर, उसकी एक आंख फोड़ दी थी तथा उसका पैर भी काटने की कोशिश की थी। हत्या की सूचना के बाद गांव में कई थानों की फोर्स तैनात हो गयी, सुचना…

Read More

धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोपी जमालुद्दीन छांगुर से है Red Hills के मालिक आलमगीर अंसारी का कनेक्शन, मामल सामने आने के बाद एक्शन में एसपी संतोष मिश्रा, 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज द चेतक न्यूज कुशीनगर : अपनी अवैध कमाई में से कुछ अंश से लोगों की मदद कर गरीबो का मसीहा बनने का दिखावा करने वाले Red Hills रियल स्टेट के मालिक आलमगीर का खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में अपनी आप बीती सुनाते हुए एक पीडिता ने Red Hills के मालिक आलमगीर अंसारी पर सीधा…

Read More

द चेतक न्यूज पडरौना, कुशीनगर : जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम माता लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के लिए शोभायात्रा के दौरान युवकों द्वारा अबीर- गुलाल उड़ाने के साथ ही आतिशबाजी करने से नाराज होकर मिश्रौली चौकी प्रभारी शनि जावला द्वारा श्रद्धालुओं पर लाठी बरसाने का आरोप लगा है, चौकी प्रभारी की लाठी से कुछ युवकों को चोटें भी आयी हैं। घटना की सूचना मिलने पर अगले दिन शुक्रवार को भाजपा नेता व मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू बड़हरा गांव में पंहुचे और घायल युवकों से मिलकर उनका हालचाल जानने के बाद घटना की…

Read More

द चेतक न्यूज कुशीनगर : आगामी 11 जुलाई दिन शुक्रवार से सनातन धर्म का पवित्र श्रावण मास प्रारम्भ हो रहा है, इस दौरान पडरौना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों सहित अगल-बगल के जनपद में स्थित शिव मंदिरों पर कावड़ यात्रियों एवं शिव भक्तों द्वारा भारी संख्या में सम्मिलित होकर पदयात्रा कर जलाभिषेक व पूजन किया जाता है।इस सम्बन्ध में भाजपा नेता व सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कांवड़ यात्रा मार्ग से मांस-मछली की दुकानों को हटाए जाने तथा धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी होटल, ढाबों पर संचालक व उसके मालिकों का नाम…

Read More