- क्वालिटी टीवीएस क्रिकेट कप का आयोजन 21 दिसम्बर रविवार से
- जिंदगी और मौत के साथ ही गरीबी से जूझ रहे अमरेश को किसी फरिश्ते का इंतजार
- आरपीएन सिंह ने सदन में उठाया भोजपुरी का मुद्दा, भोजपुरी अकादमी के स्थापना की मांग
- अंधकार पर आस्था की विजय का प्रतीक है दीपोत्सव : विनय जायसवाल
- दिवंगत पत्रकार के परिजनों को नीरज सिंह बिट्टू ने दी सहायता
- 2018 से अब तक लापता 238 बच्चों व युवतियों का पता नहीं लगा पायी है कुशीनगर पुलिस
- पशुओं को खेत में छोड़ने से मना करने पर आरएसएस नेता के पुत्र की नृशंस हत्या
- धर्मांतरण और यौन शोषण का आरोपी निकला Red Hills का मालिक आलमगीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- मिश्रौली चौकी प्रभारी ने माँ लक्ष्मी के मूर्ति विसर्जन जुलूस में युवकों पर भांजी लाठी, 7 घायल
- कांवड़ यात्रा मार्ग से मांस, मछली कि दुकानें हटायी जाएं : नीरज सिंह बिटटू
Author: Aditya Kumar Dixit
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज कुशीनगर : जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, यहां जिले में एक मदरसे में अवैध शराब का कारखाना चलता मिला, जिसे पुलिस तथा आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करके ध्वस्त कर मदरसे के प्रबन्धक को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग तथा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा गांव में काफी दिनों से बन्द चल रहे एक मदरसे में अवैध शराब का कारखाना चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पँहुची आबकारी विभाग तथा पुलिस की टीम के संयुक्त छापेमारी…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज कुशीनगर : समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा की बैठक सोमवार को डॉ राममनोहर लोहिया भवन सोहरौना में सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष जय कुमार त्रिपाठी उर्फ बाबा ने किया, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप डॉ मनोज यादव जिलाध्यक्ष मौजुद थे। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज यादव व सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष जय कुमार त्रिपाठी उर्फ बाबा दोनों लोगो ने मिलकर नवनियुक्त सपा प्रबुद्ध सभा के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दे कर सम्मानित किया। बैठक को सम्बोधित करते हुऐ सपा प्रबुद्ध के जिलाध्यक्ष जय कुमार त्रिपाठी उर्फ बाबा ने…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज कुशीनगर : स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है और शिक्षक वहां के देवता होते हैं लेकिन जब एक स्कूल का प्रबन्धक ही अपने विद्यालय की शिक्षिका के ऊपर गालियों की बौछार करने लगे तो फिर वहां के बच्चों में वह संस्कार कैसे दे सकता है…? जब स्कूल का प्रबन्धक ही गालीबाज निकल जाए तो फिर उस विद्यालय के बच्चों के अंदर संस्कार कौन भरेगा..? जी हां! हम बात कर रहे हैं कुशीनगर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध प्राइवेट स्कूल गीता इंटरनेशनल स्कूल की जहां के प्रबंधक का एक ऑडियो वायरल हो रहा है,…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज कुशीनगर : समाजवादी पार्टी की नींव और छोटे लोहिया के नाम से विख्यात स्व जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर कुशीनगर जिले में समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष जय त्रिपाठी ने घोरघटिया स्थित अपने कैम्प कार्यालय से साइकिल रैली की शुरुआत की, इस साईकिल रैली के द्वारा समाजवादियों ने सरकार को अपनी ताकत का एहसास भी कराया तथा यह संदेश देने का प्रयास किया कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनने जा रही है। सर्वप्रथम उन्होंने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज कुशीनगर : जिले के पडरौना नगर से सटे परसौनी कला में संचालित होने वाले अनाथ आश्रम की जांच के बाद उसको गैरकानूनी तरीके से संचालित होता देखकर उत्तर प्रदेश राज्य बाल आयोग की सदस्य डॉक्टर सुचिता चतुर्वेदी ने डीएम कुशीनगर को पत्र भेजकर उक्त अनाथ आश्रम की संचालिका पर कार्यवाही करने तथा वहां के बच्चों को किसी अन्य अनाथालय में स्थानांतरित कर एक सप्ताह में आयोग को कृत कार्यवाही से अवगत कराने का निर्देश दिया है। विदित हो कि बीते वृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य बाल आयोग की सदस्य डॉक्टर सुचिता चतुर्वेदी कुशीनगर जिले में…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज कुशीनगर : बुद्धवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी कुशीनगर के दौरे पर थीं, उन्होंने यहां जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की स्थितियों का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना की बढ़ती मार तथा सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी बुद्धवार को कुशीनगर में जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आयी थीं। उन्होंने जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान वहां भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों से हालचाल लिया और वहां की सुविधाओं के बारे में भी पूछा, इस दौरान मरीजों तथा उनके तीमारदारों…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज पडरौना, कुशीनगर : इस कोरोना महामारी के दौरान जब हम सभी खुद को तथा अपने परिवार को बचाने के लिए अपने घरों में कैद थे, तब इन कोरोना वारियर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद तथा उनकी सेवा की, ऐसे कोरोना योद्धाओं का सम्मान करके हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, यह बातें पडरौना नगर में संचालित सामाजिक संस्था टीम अटल के अध्यक्ष हर्षित मिश्रा ने एक सम्मान समारोह के दौरान कहीं। टीम अटल के द्वारा बृहस्पतिवार को नगर स्थित हनुमान इंटर कॉलेज में कोरोना वारियर्स का एक सम्मान समारोह…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज जमेशदपुर : आजकल आम का सीजन चल रहा है तथा आमतौर पर बाजार में आम 30 से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकता है लेकिन अगर आपको पता चले कि किसी ने 10 आमों को एक लाख 20 हजार रुपये में बेचा है तो आपको कैसा लगेगा, है न आश्चर्यचकित करने वाली बात कि आखिर कोई 10 आमों का दाम डेढ़ लाख रुपये कैसे दे सकता है तथा कोई 10 आमों को डेढ़ लाख में कैसे बेच सकता है लेकिन यह सत्य है जमशेदपुर की तुलसी ने अपने 10 आमों को डेढ़ लाख…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज गोरखपुर : डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड के प्रदेश मंत्री ने वृहस्पतिवार को युवा कल्याण मंत्री डा० विभ्राट चन्द्र कौशिक से मुलाकात कर उन्हें तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को प्रमोट करने सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा। इस सम्बंध में प्रशिक्षु मोर्चा के प्रदेश मंत्री हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि युवा कल्याण मंत्री ने कहा है कि मैं आप की मांग से सहमत हूँ तथा 1.5 लाख प्रशिक्षुओं के भविष्य को ले कर हमें भी चिंता है तथा इस सम्बन्ध में लखनऊ जाकर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी से चर्चा भी करेंगें। हरिओम त्रिपाठी के अनुसार…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज न्यूज पडरौना,कुशीनगर : वृहस्पतिवार को विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम की संयुक्त छापेमारी में नगर में चोरी से विद्युत का प्रयोग करता हुआ एक व्यक्ति पकड़ा गया, पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक पडरौना विद्युत वितरण उपखंड के उपखण्ड अधिकारी राहुल द्विवेदी और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने शहर में चोरी से चलता हुआ एक वेल्डिंग कारखाना पकड़ा, पकड़े गए वेल्डिंग कारखाने के मालिक की पहचान नगर के रामधाम पोखरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र कल्लू के रूप में हुई। इस सम्बन्ध में विद्युत…

