- क्वालिटी टीवीएस क्रिकेट कप का आयोजन 21 दिसम्बर रविवार से
- जिंदगी और मौत के साथ ही गरीबी से जूझ रहे अमरेश को किसी फरिश्ते का इंतजार
- आरपीएन सिंह ने सदन में उठाया भोजपुरी का मुद्दा, भोजपुरी अकादमी के स्थापना की मांग
- अंधकार पर आस्था की विजय का प्रतीक है दीपोत्सव : विनय जायसवाल
- दिवंगत पत्रकार के परिजनों को नीरज सिंह बिट्टू ने दी सहायता
- 2018 से अब तक लापता 238 बच्चों व युवतियों का पता नहीं लगा पायी है कुशीनगर पुलिस
- पशुओं को खेत में छोड़ने से मना करने पर आरएसएस नेता के पुत्र की नृशंस हत्या
- धर्मांतरण और यौन शोषण का आरोपी निकला Red Hills का मालिक आलमगीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- मिश्रौली चौकी प्रभारी ने माँ लक्ष्मी के मूर्ति विसर्जन जुलूस में युवकों पर भांजी लाठी, 7 घायल
- कांवड़ यात्रा मार्ग से मांस, मछली कि दुकानें हटायी जाएं : नीरज सिंह बिटटू
Author: Aditya Kumar Dixit
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज कुशीनगर : वैश्विक महामारी कोरोना से युद्ध के बीच वृहस्पतिवार को रविंद्रनगर धुस स्थित जिला अस्पताल में नगरपालिका पडरौना द्वारा स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण सांसद विजय दुबे के द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर की मौजूदगी में पूरे विधि विधान के साथ कर दिया गया। विदित हो कि कोरोना महामारी का रौद्र रूप तथा जिले में ऑक्सीजन की कमी कप देखते हुए बीते महीने नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने सभी सभासदों के सहयोग से नगरपालिका द्वारा वित्तपोषित ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना जिला मुख्यालय पडरौना में करने की दिशा में पहल की थी तथा साथ ही इस सम्बन्ध…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज कुशीनगर : बीते दिनों सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रान्त कार्यसमिति सदस्य तनु बरनवाल को कुशीनगर अभाविप कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। कुशीनगर इकाई द्वारा आयोजित किये गए शोक सभा में उपस्थित सभी ने दिवंगत तनु के बारे में अपने विचार व्यक्त किये, तनु के बारे में विचार रखते वक्त उसे याद करके सभी की आंखें नम हो जा रही थी। शोक सभा को सम्बोधित करते हुए देवरिया विभाग प्रमुख रविशंकर प्रताप राव ने कहा कि तनु के अंदर संगठन के प्रति त्याग और…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज अयोध्या/लखनऊ : अयोध्या में स्थित श्री रामजन्मभूमि के नाम पर जनता के विश्वास के साथ धोखाधड़ी करने वाले 5 साइबर अपराधियों को लखनऊ की साइबर क्राइम पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। साइबर क्राइम के अधिकारियों के मुताबिक काफी दिनों से इस अपराध की सूचना मिल रही थी कि अपराधी श्रीरामजन्मभूमि के नाम पर फर्जी वेबसाइट्स बनाकर जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर उन्हें ठगने का काम कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की स्थापना के तुरन्त बाद आस्था के नाम पर ठगने के लिए श्रीरामजन्मभूमि के नाम…
निः शुल्क विद्युत चलित चाक हेतु 25 जून तक कर सकते हैं आवेदन आदित्य कुमार दीक्षित द चेतक न्यूज कुशीनगर : जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल ने बताया कि माटीकला के कामगारो/शिल्पकारों के कला को बढावा देनें व उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के उद्वेश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा माटी कला बोर्ड का गठन किया जा चुका है। उ0 प्र0 सरकार द्वारा दूषित हो रहे पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए प्लास्टिक से निर्मित कप, प्लेट, गिलास, थाली व अन्य सामग्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। सरकार के मंशा के अनुसार मिट्टी के बने उत्पादों को अपने जीवन में…
आदित्य कुमार दीक्षित द चेतक न्यूज कुशीनगर : देवरिया जिले के रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा कुशीनगर के खड्डा थानक्षेत्र के एक गांव से पूछताछ के नाम पर जबरन दो नाबालिग बच्चियों को ले जाने के मामले में एसपी देवरिया ने एक एसआई तथा एक हेड कॉन्स्टेबल को निलम्बित कर दिया है, हालांकि मामले की जांच अभी जारी है। दूसरी तरफ पीड़ित बच्चियों के पिता ने इस मामले के सम्बन्ध में पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्यवाही करते हुए न्याय की मांग की है। विदित हो कि बीते 27 मई…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज कुशीनगर : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम में एक और कड़ी को जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय के नेतृत्व में लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने हेतु ग्रामसभा बलडीहा में पंचायत भवन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान कुबेरस्थान सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा० सतीश चंद एवं उनकी टीम को पुष्प एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वैक्सीनेशन करा चुके लोगों में दवा वितरित किया गया और ग्रामवासियों से…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज़ कुशीनगर : कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चियों को देवरिया की रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा जबरन उठाकर ले जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पीड़ित बच्चियों के पिता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में कार्यवाही की मांग की है। हालांकि इस मामले में देवरिया पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताते चलें बीते गुरुवार को देवरिया जिले के रामपुर कारखाना की पुलिस खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवां आयी थी…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज पडरौना, कुशीनगर : जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होने पर मौके पर पँहुचे थानाध्यक्ष कुबेरस्थान उमेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा मामले की छानबीन में जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिंहनजोड़ी निवासी बुद्धू गोंड का पुत्र वशिष्ठ गोंड 25 वर्ष बीते रविवार को शाम को टहलने के लिए गांव से बाहर निकला था लेकिन देर रात तक घर आने के बाद परिजन उसको इधर…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज कुशीनगर : जिले की एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। हालांकि तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। मामला नौ माह पूर्व का कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थानक्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां के एक गांव की एक युवती गोरखपुर में सरकारी अस्पताल में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैनात है, महिला का पति विदेश में नौकरी करता…
आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज कुशीनगर : प्रदेश भर में कोविड केयर कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने के अंतर्गत सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुद्धवार को कुशीनगर जिले में थे, उन्होंने जिला मुख्यालय रविंद्रनगर धुस स्थित इंट्रीग्रेटेड कोविड केयर कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के साथ ही पडरौना ब्लॉक के गांव सुखसवलिया का भी निरीक्षण किया। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कुशीनगर जिले में कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए आये हुए थे। सीएम योगी राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर दो बजे के लगभग पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे। बुद्धवार को रिमझिम…

