Author: Neeraj Pathak

आदित्य कुमार दीक्षित द चेतक न्यूज कुशीनगर : कुशीनगर में शनिवार की देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, इसे जिसने भी देखा उसकी रूह कांप उठी। हुआ यूं कि जिले के फोरलेन पर ट्रक और पिकप की हुई टक्कर में ट्रक के ड्राइवर और खलासी की जिंदा जलने से मौत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे को देखकर वहां मौजूद लोग कांप उठे। मिली जानकारी के मुताबिक कुशीनगर के तरयासुजान थानाक्षेत्र के तमकुहीराज सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास शनिवार की देर रात एक ट्रक तथा एक पिकप की जबरजस्त भिड़ंत हो गयी, टक्कर के बाद पिकप आग के…

Read More

अजय कुमार लल्लू ने अभाविप कार्यकताओं को कहा था संघ के गुंडे आदित्य कुमार दीक्षित द चेतक न्यूज कुशीनगर : रविवार की सुबह में जिले के तमकुही रोड में अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया, कारण था अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के आवास के सामने उन्हीं का पुतला फूंकना। रविवार की सुबह में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने सेवरही विधायक अजय लल्लू के आवास के सामने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका, इससे बाजार में थोड़ी देर के लिए माहौल गरम हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के सेवरही से विधायक तथा कांग्रेस…

Read More

आदित्य कुमार दीक्षित द चेतक न्यूज पडरौना, कुशीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने हेतु कोविड टीका उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत रविवार को पडरौना नगर में कोविड टीका उत्सव का आयोजन किया गया, इस उत्सव का उद्घाटन फीता काटकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना का फिर से एक बार तेजी से अपना पैर पसार रहा है, अतः आपस में उचित दूरी बनाते हुए मास्क का प्रयोग…

Read More

आदित्य कुमार दीक्षितद चेतक न्यूज पडरौना, कुशीनगर : जिले के कसया में रविवार को ताइक्वांडो की 66वीं वर्षगांठ को केक काटकर मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताते चलें कि जिले के कसया में स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में संचालित ताइक्वांडो एशोसिएशन कुशीनगर के द्वारा रविवार 11 अप्रैल को ताइक्वांडो की 66वीं वर्षगांठ को केक काटकर मनाया गया। इस दौरान सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की डायरेक्टर मेघा गुप्ता ने ताइक्वांडो के छात्रों को सम्बोधित करते हुए उनको ताइक्वांडो के 66वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल…

Read More

“शशिकांत मिश्रा” : अगर आप घर पर ही खुद की डेयरी फॉर्म खोलकर अपना छोटा सा बिजनेस शुरू करना चाहते है तोआपके लिए एक अच्छी खबर है उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई योजना यूपी गोपालक योजना 2021 ( UP Gopalak Yojana 2021) की शुरुआत की है. इस योजना के तहत आप अपने ही क्षेत्र में अपना दूध का कारोबार शुरू कर सकते हैं। जाने क्या है गोपालक योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कमान संभालते ही गौ संरक्षण व गौ पालन को बढ़ावा देने हेतु कई सारी जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है इससे उन बेरोजगार…

Read More

“शशिकांत मिश्रा” : भारत सरकार ने 1980 के दशक में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सोवियत रूस के साथ मिलकर एक अंतरिक्ष अभियान की योजना बनाई थी जिसमे एक भारतीय को भी शामिल करने का निर्यण लिया गया था। भारत की तरफ से इस मिशन के लिए दो लोगो का चयन किया गया जिसमे राकेश शर्मा और दूसरे रवीश मल्होत्रा थे चयन प्रकिया अत्यंत जटिल व कठिन थी जिसमे तय मानक पर बस दो लोग ही उपयुक्त पाये गए। अंतरिक्ष अभियान के लिए भारत की तरफ से दो लोगो का चयन तो हो गया था लेकिन एक व्यक्ति को ही…

Read More

आदित्य कुमार दीक्षित द चेतक न्यूज पडरौना, कुशीनगर : गहन चिंतन, मनन के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने पँचायत चुनाव में कुशीनगर जिला पंचायत हेतु प्रत्याशियों की सूची वृहस्पतिवार की देर शाम को घोषित कर दी। पार्टी की सूची में पार्टी कार्यकर्ताओं को कितनी तरजीह मिली है, इसका आकलन सोशल मीडिया से किया जा सकता है क्योंकि प्रत्याशियों की सूची घोषित होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी ने कुशीनगर में जिला पंचायत चुनाव के लिए वार्ड संख्या 1 विशुनपुरा उत्तरी से कन्हैया…

Read More

आदित्य कुमार दीक्षित द चेतक न्यूज पडरौना, कुशीनगर : विद्युत विभाग के पडरौना उपखण्ड द्वारा उपभोक्ताओं को अपनी सेवाओं में सहूलियत देने के लिए व्हाट्सअप हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है। इस सम्बन्ध में इस व्हाट्सअप हेल्पलाइन की शुरुआत करने वाले अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने बताया कि विद्युत उपखंड पडरौना द्वारा उपभोक्ताओं के लिए शुरू किए गए व्हाट्सअप हेल्पलाइनको उपभोक्ताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है, बीते 3 अप्रैल को शुरू हुई इस हेल्पलाइन के जरिये 5 दिन में अभी तक 216 उपभोक्ता लाभान्वित हो चुके हैं। जेई श्री दुबे ने बताया कि हम उपभोक्ता देवो भवः की नीति…

Read More

आदित्य कुमार दीक्षित द चेतक न्यूज कुशीनगर : जिले के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सौरहां खुर्द गांव में चोरों ने मंगलवार की रात में एक घर में नकब काटकर बेटी के विवाह हेतु रखे गए लाखों के गहने, नकदी तथा लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। अगले दिन सुबह घरवालों के उठने पर घर में नकब कटी देखकर घरवालों के होश उड़ गए। इस सम्बन्ध में पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर घटना का पर्दाफाश करने की गुहार लगायी है। मिली जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सौरहां खुर्द के टोला दुबरहां निवासी धनई कुशवाहा…

Read More

आदित्य कुमार दीक्षित द चेतक न्यूज तरयासुजान,कुशीनगर : जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है, जहां एक बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर उसके शव को अज्ञात लोग दरवाजे पर फेंक कर भाग गए। दरवाजे पर परिजनों द्वारा शव देखने पर चीख पुकार मच गयी, इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक तरयासुजान थानाक्षेत्र के तरयालच्छीराम निवासी छोटन कुशवाहा के 19 वर्षीय पुत्र अमन कुशवाहा बीते मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे घर वालों से बताये बिना बाहर गया और देर रात तक घर नहीं लौटा तो…

Read More