
कुशीनगर : आज जिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर कार्यालय पर युवा कांग्रेस कुशीनगर की बैठक आयोजित की गई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह व जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मसूद अंसारी मौजूद रहे युवा कांग्रेस के पदाधिकारी जो पंचायत चुनाव में जीत दर्ज किए थे उन तक कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का बधाई संदेश आरपीएन सिंह के हाथों सौंपा गया। ग्राम सभा परतावल ब्लाक कप्तानगंज के आशुतोष कनौजिया को ग्राम प्रधान निर्वाचित हुवे एवं ग्राम सभा अमवा ब्लॉक पडरौना से निर्वाचित बीडीसी खुर्शीद आलम को आरपीएन सिंह ने प्रियंका गांधी का संदेश देकर सम्मानित किया। बैठक की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहिरूद्दीन ने की।

नौजवान देश का इतिहास बदलते आया है : आरपीएन सिंह
मीटिंग को संबोधित करते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि नौजवान देश का इतिहास बदलते आया है। और आगे उसी के दम पर सरकार बनेगी जिला पंचायत के चुनाव में युवा कांग्रेस के बहुत साथियों ने जीत दर्ज की जो आने वाले दिनों के लिए शुभ संकेत है। कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं के अधिकार के लिए लड़ती रही है और युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर ही 2022 कांग्रेस पार्टी तय करेगी।

युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है : मसूद अंसारी
कुशीनगर के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव मसूद अंसारी ने कहा की युवा कांग्रेस बूथ स्तर तक अपनी कमेटी तैयार करेगी और पूरी मजबूती के साथ 2022 में अपना योगदान देगी नौजवानों को प्रियंका गांधी जी का स्पष्ट संदेश है की युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए नौजवानों को एकजुट होना होगा।
हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी है जिला कांग्रेस कमेटी : राजकुमार सिंह
जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने नौजवानों का उत्साह बढ़ाया एवं यह विश्वास दिलाया युवा कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के साथ जिला कांग्रेस कमेटी तन मन और धन के साथ खड़ी है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ब्यास ओझा ,संतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहे अन्य दलों से आए कार्यकर्ताओं को पार्टी में जॉइनिंग करा कर सदस्यता भी दिलाई गई जिसमें वाजिद अली इमरान अली शाह आलम अखलाक अहमद वारिस अली आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों में पूर्व प्रदेश सचिव नजमी उजैर कर्म देव यादव अब्दुल हमीद हेमंत मिश्रा उमर अंसारी शकीम अंसारी मोहन भारती नसीर आलम अंकित मिश्रा फैयाज हक औरंगजेब खुर्शीद आलम आदि सहित सारे कार्यकर्ता मौजूद रहे।