
The Chetak News
कुशीनगर : भारतीय जनता पार्टी को यहां तक पहुंचाने में पांच-पांच पीढ़ियों की तपस्या शामिल है, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व्यक्तिगत सुख, खुशी, महत्वाकांक्षा और सफलता इन सबको तिलांजलि देकर समाज और देश को सशक्त करने में जुटा है, परिवार के परिवार खपते रहे, तब जाकर ये दल बना है, तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं, उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने हाटा के एक मैरेज हॉल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि हम विचार पर भी बल देते हैं और व्यवस्था को भी सबल बनाते रहते हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की अथाह संगठनशक्ति पर भरोसा करके ही अपनी रणनीति बनाती है और सफल भी होती है। उतार-चढ़ाव भाजपा के राजनीतिक जीवन में भी आए हैं लेकिन हमने आदर्शों और मूल्यों पर अडिग रहकर दिखाया है, किसी भी परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी अपने विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें बूथ स्तर से लेकर उच्च स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता को समान स्थान पर रखा गया है। सभी को बूथ पर निष्ठा पूर्वक कड़ी मेहनत के साथ काम करना है। बूथ संरचना की मजबूती ही जीत का आधार है।
इसके बाद जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कार्यसमिति के समक्ष राजनीतिक प्रस्ताव पढ़कर सुनाया जिसका अनुमोदन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी तथा समर्थन जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया।

दूसरे सत्र में डाटा प्रबन्धन और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सीए ओपी मिश्र ने कहा कि डाटा प्रबंधन पार्टी के विस्तार का आधारभूत अंग है। जिस तरह से पार्टी का विस्तार निचले स्तर तक हुआ है इस विस्तार को और आगे ले जाना है। पार्टी समस्त दायित्यवान कार्यकर्ताओ का डाटा एक प्लेटफार्म यानी राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक हो डाटा प्रबंधन का कार्य शुरू किया है।आई टी विभाग के जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य ने डाटा प्रबन्धन का डिमांड्रेशन दिखा कर डाटा प्रबन्धन के बारे में जानकारी दी।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया से सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन, सम्पर्क, संवाद और जनहित के लिए संघर्ष के दम पर अजेय पार्टी बनती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके पास नेता है, नीति है, नियत है, कार्यक्रम है, कार्यकर्ता और वातावरण है। कहा कि आजादी के बाद मोदी जी ने देश की परंपरागत चली आ रही राजनीति को भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद होकर चली आ रही राजनीति को बदला है। उन्होंने उसे गांव के लिए, गरीब के लिये, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, महिलाओं के लिए गरीब कल्याण के लिए और एक नये भारत को स्थापित करने के लिए जिस अभियान को आगे बढ़ाया है। आज वह प्रत्येक नागरिक की जुबान पर सुनायी देता है।
सभी सत्र की अध्यक्षता और आभार ज्ञापन तथा आगामी कार्यक्रमों की चर्चा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने किया। प्रथम सत्र का संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल व द्वितीय सत्र का संचालन जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय द्वारा किया गया।कार्यसमिति में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्र, विधायक मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गोंड, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विवेकानंद पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्द किशोर मिश्र,तारा प्रसाद सिंह, जगदम्बा सिंह, लल्लन मिश्र, जयप्रकाश शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, पडरौना नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक जटाशंकर मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक पवन केडिया, मदन गोविंद राव, दीपलाल भारती, डॉ पी के राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैया गोंड, डाटा प्रबन्धन के जिला संयोजक विवेकानंद शुक्ल,सह संयोजक विश्वरंजन कुमार आनन्द, सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम दीक्षित सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख और जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।
