
आदित्य कुमार दीक्षित
द चेतक न्यूज
लखनऊ : जैसे-जैसे 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, सभी पार्टियों के नेता अपने वोटरों को रिझाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रियंका श्रीवास्तव ने सोमवार को सपा नेता मनीष यादव के लिए जनसम्पर्क करके उनके लिए जनता का समर्थन मांगा। मनीष यादव राजधानी लखनऊ की विधानसभा 171 लखनऊ पश्चिम से विधानसभा की तैयारी कर रहे हैं, और लगातार जनता के दुःख, सुख में बढ़चढ़ कर भागीदारी भी निभा रहे हैं।

इसी के मद्देनजर सोमवार को समाजवादी पार्टी की विंग लोहिया वाहिनी की पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रियंका श्रीवास्तव भी अपनी पूरी टीम के साथ मनीष यादव के प्रचार के लिए उतरीं और उन्हें जनता का पूरा समर्थन भी प्राप्त हुआ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान में उतरीं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रियंका का कहना है कि इस बार 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है, हमें सभी वर्गों का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। उनका कहना है कि जनता इस बार भाजपा को पूरी तरह सत्ता से उतरने का मन बना चुकी है, हम इस बार पुनः अखिलेश यादव जी के नेतृत्त्व वाली पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ठान चुके हैं।
